फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का भविष्य भी उसी राह पर है जिस राह पर कांग्रेस का रहा : दुष्यंत

Mon, 26 Jan 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी10 : खटकड़ गांव में राजेंद्र खटकड़ के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम द
विज्ञापन
जींद। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के बधाना, खटकड़, अलीपुरा, सुदकैन खुर्द गांव पहुंचे। कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आढ़तियों की आढ़त में सरकार ने कटौती करने का काम किया।
विज्ञापन

अहरीवाल में भाजपा नेताओं में चल रही बयानबाजी पर चुटकी लेते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह तो अभी शुरूआत है। ऐसी ही शुरूआत कांग्रेस में शुरू हुई थी बढ़ती-बढ़ती आज कांग्रेस का हाल देखे क्या हुआ। भाजपा में इसकी शुरूआत हो चुकी है। भाजपा का भविष्य भी उसी राह पर है जिस राह पर कांग्रेस का रहा।
मुख्यमंत्री का वो बयान आज भी याद करता हूं कि जब बहादुरगढ़ में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहले भाषण में कहा था कि गुंडे हरियाणा छोड़ दें। आज का दिन है आंकड़ों में क्राइम बहुत बढ़ा है। आज कोई नई गाड़ी खरीद ले तो उसको भी फिरौती की धमकी आती है इस तरह के हालात तो हरियाणा के कभी नहीं सुने थे। ऐसे में तो लोग नई गाड़ी लेना छोड़ देंगे। कानून व्यवस्था कंट्रोल करने में मुख्यमंत्री पूरी तरह विफल है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जा रही सद्भाव यात्रा पर बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम बृजेंद्र सिंह से सवाल पूछते हुए कहा कि मेरे को ये बताए कि सदभाव किस चीज का। जाट आंदोलन में उनके पिता (बीरेंद्र सिंह) प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे केंद्र में मंत्री थे। प्रदेश में कानून व्यवस्था के अंदर 52 लोगों की जान गई जब सद्भावना याद नहीं आई।
किसान आंदोलन के दौरान हांसी के अंदर निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा हर किसी ने देखी है। संसद में जाकर वोट तीनोंं कृषि कानूनों के पक्ष में दिए तब उन्हें याद नहीं आई सदभावना। भाजपा में बैठकर दस साल अच्छे-अच्छे पदों पर रहे कांग्रेस में आते ही सद्भावना याद आ गई। इस मौके पर जोरा सिंह, वीरेंद्र कौशिक, शमशेर नगूरां, बलराज श्योकंद, अश्वनी सुदकैन, नसीब घसो, रामनिवास सफाखेड़ी, अनिल शर्मा, सतबीर करसिंधु, अतेश, दलबीर खटकड़, राजा बड़ौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें