फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के रोजगार की थी विस चुनाव में हवा : अत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की ओर से विस चुनाव में कांग्रेस की हवा नहीं होने के बयान पर भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि बृजेंद्र सिंह बिल्कुल सही बोल रहे हैं। विस चुनाव में कांग्रेस की कोई हवा नहीं थी। प्रदेश में हवा थी बिना पर्ची-बिना खर्ची की दी गई भाजपा की नौकरियों की।

बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी प्रदेश में देकर भाजपा ने इतिहास बनाने का काम किया। प्रदेश में भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक काम करके दिखाए हैं उसकी हवा चुनाव में थी। सद्भाव यात्रा सबको पता है ये कांग्रेस की यात्रा नहीं है बल्कि ये खुद को कांग्रेस में स्थापित करने के लिए निकाली जा रही यात्रा है। इस यात्रा का सद्भाव से कोई लेना देना नहीं है। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कारनामों का हर किसी को पता है। अभय सिंह चौटाला द्वारा सीएम नायब सिंह सैनी को सीएम नहीं मानने के बयान पर विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी है ये बहुमत प्रदेश के मतदाताओं ने दिया है। आज भाजपा सरकार की बढ़ रही लोकप्रियता विपक्ष को सहन नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें