19जेएनडी33-डॉ. पुष्पा तायल। स्रोत स्वयं
जुलाना। भाजपा नेत्री डॉ. पुष्पा तायल ने कहा कि भाजपा सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल स्वर्णिम रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण, नेशनल हाईवे निर्माण करवाए, किसान हित में सरकार की ओर से फसल को एमएसपी पर खरीदने का फैसला, बिना खर्ची पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी दी, व्यापारी कल्याण के लिए सरकार की ओर से बनाए गए कानून से लोग भाजपा में विश्वास करते हैं। तायल ने कहा आज लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंच रहा है। संवाद