फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 17 May 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी25-बराड़ खेड़ा गांव में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। बराड़ खेड़ा गांव में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा के मुख्य संयोजक और भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि हमारे देश की वीर सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार ने मिलकर पाक को उसकी नापाक और कायर हरकतों की वजह से सबक सिखाया है। दुश्मन देश पर हिंदुस्तान की नैतिक जीत को हम देशभक्त पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत के नागरिकों पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद देश के नाम पर सभी वर्ग और समुदाय के लोग एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हमें हमारे वीर सैनिकों और शहीदों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए क्योंकि उन्हीं के बलिदान के बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, प्रदीप, रवि, राजबीर, सरपंच अनिल कुमार, राजकुमार, नरेश, अनुज शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें