फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा टिकटार्थियों ने किया भीतरघात, इसलिए चुनाव हारा : बच्चन आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य की जुबां पर अब हार का दर्द आया है। आर्य ने कहा कि सफीदों विधानसभा से भाजपा से टिकट चाहने वालों ने भितरघात कर उन्हें हराया है। भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी व उनके साथ किए गए विश्वासघात से ही यह सीट भाजपा हार गई। यह बात उन्होंने शुक्रवार को आर्य सदन में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई ऐसे नेता हैं, जिनको उनकी जीत के बाद खुद की लूट मचाने की दुकानदारी बंद होने का डर था। आर्य ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि सफीदों विधानसभा सीट पर कमल खिले। उन लोगों ने उन्हें ही नहीं, पार्टी, संगठन और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धोखा दिया है। पार्टी ने अपने स्तर पर सबकुछ पता लगा लिया है और उन पर संगठन की ओर से निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। आर्य ने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन बातों-बातों में कई उन भाजपा नेताओं की तरफ इशारा किया जिनको टिकट नहीं मिल पाने के कारण नाराज थे। उन्होंने अपने स्तर पर भाजपा के बजाए कांग्रेस को वोट दिलवाए। अपने आपको बड़े भाजपा नेता बताने वाले कई नेताओं ने अपने-अपने बूथों पर भाजपा को हरवा दिया।
किसी ने नहीं किया भितरघात
यह आरोप गलत हैं। चुनाव में सभी ने मन से काम किया है। उन्होंने अपना बूथ व अपने मुआना मंडल में भाजपा की जीत दर्ज करवाई है। बच्चन सिंह आर्य को उन लोगों के नाम स्पष्ट करने चाहिए, ताकि पार्टी उन पर कार्रवाई कर सकें और वह भी अपनी रिपोर्ट बनाकर पार्टी को भेज सकें। वह तो पांचों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाना चाहते थे, लेकिन कुछ विधानसभाओं में अचानक से कार्यकर्ता नाराज दिखाई दिए। सफीदों में हार का कारण जनशक्ति व जनता जनार्दन पर धन शक्ति हैवी रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमरपाल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें