फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर गतिरोध समाप्त, आयोजकों ने स्थगित किया

विज्ञापन
दोपहर के समय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर होर्डिंग लगाते युवक। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को होने वाले कार्यक्रम को आयोजकों ने स्थगित कर दिया है। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को शिरकत करनी थी, जिसका विरोध करने का एलान किसानों ने किया था। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि कार्यक्रम कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किया गया है। भविष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शहर के एक निजी होटल में मनाने का कार्यक्रम तय हुआ था। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को पहुंचना था। पिछले कई दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने इंडोर व आउटडोर में लोगों की संख्या निर्धारित की है। इस कार्यक्रम में ज्यादा लोगों के एकत्रित होने की आशंका के चलते रद्द करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद गंगाराम रामराये, देवीदास वाल्मीकि मौजूद रहे।
आयोजकों व किसान नेताओं के बीच हुई थी पंचायत
वहीं कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका था। इससे पहले शुक्रवार को भी आयोजकों व किसान नेताओं के बीच पंचायत हुई थी, लेकिन इसमें भी किसानों ने विरोध करने का ही फैसला लिया था। ऐसे में प्रशासन भी काफी सतर्क था और दोनों पक्षों में भिड़ंत होने का भी डर बना हुआ था। किसानों का कहना है कि वे कार्यक्रम का नहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। बहरहाल कार्यक्रम टलने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें