फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लोगों ने ही सड़क पर बैठाया : विनेश

Mon, 09 Sep 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
खेड़ा बख्ता गांव में विनेश फोगाट को चांदी की गदा देकर सम्मानित करते चौगामा खाप के लोग। संवाद
विज्ञापन
जुलाना । कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने के बाद ओलंपियन विनेश फोगाट पहली बार अपनी ससुराल गांव खेड़ा बख्ता पहुंचीं, तो चौगामा खाप ने उन्हें सिर आंखों पर बैठा लिया। इस दौरान विनेश को पोली गांव से लेकर जुलाना शहर से होते हुए जुलूस के रूप में खेड़ा बख्ता गांव तक लाया गया। पोली गांव से बख्ता खेड़ा गांव तक पहुंचने में विनेश फोगाट को आठ किलोमीटर की दूरी तक करने में चार घंटे लगे। विनेश का जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

खेड़ा बख्ता गांव में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश खरेंटी ने की। विनेश ने गांव में पहुंचते ही शिव मंदिर में माथा टेका। कार्यक्रम में चौगामा खाप ने उन्हें साढ़े चार किलोग्राम चांदी की गदा भेंट की और राठी खाप की ओर से 11 तोले सोने का स्वर्ण पदक भेंट किया गया।
विनेश फोगाट ने कहा कि यह जो लोग हैं दर्शक नहीं, मेरे अपने हैं। इनके आशीर्वाद से कुश्ती जीती हूं और अब एक नई जंग हैं, जिसे इनके आशीर्वाद से जीत लूंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ही हमें सड़क पर बैठाने वाले हैं। रेलवे में इस्तीफा मंजूर नहीं होने पर कहा कि वह आगे का प्रोसेस है। इसको स्टडी किया जा रहा है। लीगली हर चीज को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विनेश ने बृजभूषण के बारे में कहा कि वह कोई देश नहीं है। मेरे साथ मेरे अपने खड़े हैं। वही मैटर करते हैं। बृजभूषण कोई मैटर नहीं करता। यह जंग भी साथ खड़े लोगों के आशीर्वाद से जीत जाऊंगी। विनेश ने कहा कि मेडल का दुख तो उसी दिन कम हो गया था, जब एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर देशवासियों का अपने प्रति प्रेम देखा। मेडल का वह दुख उस समय दूर हो गया था।
राजनीति को मुश्किल होने के सवाल पर विनेश ने कहा कि वह अब 30 साल की हो गई हैं। आज तक मुश्किलों का ही सामना किया है। मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि मुद्दे तो बहुत सारे हैं। अब बैठकर बात करूंगी। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें