फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को इलाज भी नहीं दे पा रही भाजपा जजपा गठबंधन सरकार : सहवाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के सरकारी अस्पतालों की बदहाली से जींद के लोगों की बड़ी परेशान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जिला के सरकारी अस्पताल के बाहर दो दिवसीय धरना शुरु कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं भारत यात्री रहे प्रमोद सहवाग की अगुवाई में शुरू हुए धरने में शहर के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रमोद सहवाग ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने जींद की जनता के साथ भेदभाव के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात ये हो गए हैं कि गरीब आदमी अब अपना इलाज भी सरकारी अस्पताल में नहीं करवा सकता।
विज्ञापन

जींद के जिला अस्पताल में 55 डॉक्टरों के पद हैं लेकिन डॉक्टर केवल 29 हैं। पूरे जिले की बात करें तो कुल पद 222 है और डॉक्टर केवल 110 हैं यानि आधे से ज्यादा पद खाली हैं। जिले के सरकारी अस्पताल में एक भी रेडियोलॉजिस्ट और मेडिसिन का डॉक्टर नहीं है, मशीन खराब हैं दवाई है नहीं, इस महंगाई में कैसे गरीब का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर भी पिछले काफी समय से बंद है। चिकित्सक कह रहे हैं एयर कंडीशनर ठीक करवाने के लिए सरकार से बजट नही आया है। जींद के भाजपा विधायक सो रहे हैं, गरीब आदमी को सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पीजीआई में रेफर की पर्ची मिलती है।गरीब लोगों को मजबूर होकर महंगे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं हैं।
सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के लिए कांग्रेस दो दिवसीय धरने तक सीमित नहीं रहेगी। अगर सरकार धरने से नहीं जागी तो फिर जींद हल्के की जनता के हितों के लिए कांग्रेस लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि जींद की जनता केवल बीमार हुए सरकारी अस्पतालों से परेशान नही है। जींद में फैले भ्रष्टाचार, घोटालों, विकास कार्यों में अनदेखी, प्रॉपर्टी आईडी, गरीबों की पेंशन कटने, राशन कार्ड कटने से भी परेशान हैं। इस अवसर पर महावीर कंप्यूटर, धर्मपाल कटारिया, नगर पार्षद महाबीर रेढू, महिपाल कौशिक, सतपाल कुंडू, सुरेश सैनी, धर्मबीर जैजवंती, बाला शर्मा, राजकुमार श्योकंद, मांगेराम ठाकुर, विजय जांगड़ा, अजमेर रेढू, मोनू कंडेला, प्रवेश लाठर, विकास समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें