उचाना के एक ढाबे पर सरपंचों का संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह। स्रोत : संगठन
उचाना। कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सरपंचों का अपमान किया। उनके अधिकार कम किए हैं। इसके विरोध में सरपंचों ने आवाज उठाई तो लाठियां चलवाईं। सरपंचों को चोर बताने वाले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को टोहाना से भाजपा ने टिकट दिया, इसीलिए सरपंचों ने पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया था और अब विधानसभा चुनाव में हराएंगे।
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सरपंचों को न केवल उनके पुराने अधिकार कांग्रेस सत्ता में आने पर देगी, बल्कि उनके अधिकारों में वृद्धि भी करेगी। उन्होंने सरपंचों से मंगलवार को अलेवा में कांग्रेस की रैली में पहुंचने का आह्वान किया।रैली को सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह संबोधित करेंगे।