फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा सरकार डाल रही आम आदमी की जेब पर डाका

Sun, 17 May 2026 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस के जिला कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए 20 मई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। ऋषिपाल हैबतपुर ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ रही है।
महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग बुरी तरह त्रस्त है लेकिन सरकार बेखबर बनी हुई है। बेरोजगारी चरम पर है और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर जनता को सरकार की विफलताओं के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

आगामी चुनावों के मद्देनजर जींद विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्त करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि 20 मई को होने वाले प्रदर्शन में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें