फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की कीमत से ज्यादा के चालान कर रही भाजपा सरकार : ओम प्रकाश चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में वाहनों की कीमत से ज्यादा के चालन काटे जा रहे हैं। लोग ज्यादा जुर्माना होने के चलते अपने वाहनों को आग के हवाले कर रहे हैं। यह बात इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार को इनेलो कालवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि जब चौधरी देवीलाल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो कोई टैक्स नहीं लगता था, बल्कि उन्होंने साइकिल पर लगने वाले टोकन को भी हटा दिया था। भाजपा ने देश में नफरत का बीज बो दिया है। जात-पात के नाम पर आपस में लोगों को लड़वाया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि आज भारत में 15 प्रतिशत मुसलमान हैं, लेकिन भाजपा ने एक भी मुसलमान को लोकसभा का टिकट नहीं दिया। इनेलो के शासन में हमने दूसरे देश और प्रदेश के लोगों को बुलाकर कारखाने लगाए, लेकिन आज की सरकार की वजह से कारखाना लगाने वाले यहां से जा रहे हैं। इससे प्रदेश में मजदूर और व्यापारियों का काम ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा से इनेलो की सरकार आने पर खुशहाली लौट आएगी। इनेलो की सरकार बनने पर किसान इतना खुशहाल होगा कि वह दूसरे लोगों से कर्ज नहीं लेगा, बल्कि उन्हें कर्जा देगा। चौटाला ने कहा कि हम नौकरी देने की सजा भुगत रहे हैं। जिन अध्यापकों को हमने नौकरी दी, उनकी प्रमोशन भी हो चुकी है, लेकिन हम आज भी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें