20जेएनडी05-कंडेला गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राज सैनी। स्रोत कार्यकर्त
जींद। जिला जींद के विधानसभा क्षेत्र में पिंडारा मंडल की कार्यशाला का आयोजन गांव कंडेला में आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर भाजपा कार्यकर्ताओ को भाजपा सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल पर संबोधित किया।
कार्यशाला को शुरू करने से पहले डॉ. राज सैनी ने कंडेला गांव के दादा खेड़ा पर पूजा अर्चना की। इस दौरान डॉ. राज सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताई।
भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि किसान निधि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अटल पेंशन योजना के साथ कई प्रकार की योजनाएं हैं। इसके साथ ही चाहे राम मंदिर निर्माण की बात हो, चाहे धारा 370 खत्म करने की बात हो, चाहे तीन तलाक की बात हो, चाहे नेशनल हाईवे निर्माण की बात हो, चाहे किसान हित में सरकार की ओर से एमएसपी लागू करने का फैसला हो, बिना खर्ची पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी देने की बात हो भाजपा ने जनहित में कई फैसले लिए हैं।
जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने कहा आज लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंच रहा है। इस अवसर पर नरेश, गीता कंडेला, महावीर, अजमेर, सुरेंद्र खोखरी, राकेश इंदौरा, आशीष जिंदल, कश्मीर, राजा राम और बलवान भी मौजूद रहे।