05जेएनडी30-रामनिवास सफा खेड़ी के निवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत कार्यक
- फोटो : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी।
जींद। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार को उचाना हलके में पहुंचे। यहां सफा खेड़ी में पत्रकार वार्ता में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बंगाल का नतीजा लोकतंत्र के लिए चेतावनी है। नेपाल जीतने के लिए भाजपा ने साम, दाम, दंड और भेद सबका प्रयोग किया। भाजपा ने तमिलनाडु को छेड़ा नहीं तो वहां नतीजा क्या रहा सबके सामने है। केरल के अंदर भाजपा की स्थिति भी सामने आ चुकी है। पुडुचेरी में जहां सहयोग की सरकार थी वहां भाजपा के कितने विधायक जीते। आज जिस तरीके से बंगाल का चुनाव लड़ा गया वो साफ दिखाता है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके ये जीत दर्ज की गई। एसआईआर के नाम पर लाखों वोट काटे गए।
दुष्यंत ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी प्रदेश की मंडियों के दौरे तो कर नहीं रहे पंजाब के दौरे कर रहे हैं। आज उचाना की मंडियों से होकर गुजरा हूं। वहां लिफ्टिंग नाममात्र है, किसान के खाते में पेमेंट एक-एक महीने से नहीं गई है। सीएम सैनी हरियाणा को नैतिक तौर पर छोड़ चुके है । आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में गबन उसी का नतीजा है। सीएम के पास वित्त मंत्रालय है, करोड़ों की गड़बड़ी के मामले में उनको नैतिक जिम्मेदारी माननी चाहिए। इस मामले में केवल दो पर गाज गिरी है जबकि दस से अधिक अधिकारी शामिल बताए गए हैं। हिम्मत है तो सब पर बराबर कार्रवाई करके दिखाएं।
दुष्यंत ने कहा कि चौ. भजनलाल प्रदेश का लंबे समय तक नेतृत्व कर चुके हैं। रेखा शर्मा राज्यसभा की सदस्य हैं वो महिला आयोग की चेयरमैन भी रह चुकी है। उनको सोच समझ कर शब्दावाली का चयन करना चाहिए।