फोटो 6 नरवाना। सितंबर में जन्मे नौनिहालों का जन्मदिन मनाने के दौरान विद्यालय स्टाफ सदस्य व बच्च
नरवाना। निपुण हरियाणा मिशन के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में सितंबर माह में जन्मे विद्यार्थियों का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में बाल वाटिका से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत और प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत और विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें विद्यालय से जुड़ाव महसूस कराने में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय इंचार्ज रणवीर सिंह, अध्यापकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।