फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत शिरोमणि धन्ना भगत की जंयती: जींद पहुंचे CM नायब सैनी, बोले- दाड़न खाप भवन में लगेंगे 40 केवी के सोलर पैनल

Sun, 20 Apr 2025 02:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के पालवां गांव में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ राज्य स्तरीय स्तर पर मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और संत धन्ना भगत के जीवन, शिक्षाओं और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया गया।

विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के उचाना के पालवा गांव में रविवार को संत शिरोमणि धन्ना भगत की राज्यस्तरीय जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने संत धन्ना भगत के जीवन से समाज को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर सर्वप्रथम संतों से आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल भेंट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संतों की दी हुई शिक्षाएं समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतों और महापुरुषों की विरासत को संजोने व जन-जन तक उनके संदेशों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन


इस अवसर पर दाड़न खाप ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगें रखीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मंजूर कर लिया। उन्होंने घोषणा की कि पालवा गांव के सर्वजातीय दाड़न खाप भवन में 40 केवी क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। साथ ही तालाब की वॉल, एक शेड और एक कमरे का निर्माण भी करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने खाप भवन की चारदीवारी और ग्रिल का काम पूरा करवाने तथा भवन में बरामदा और हॉल का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी कार्य संबंधित विभागों को भेजकर समय पर पूरे करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि संत धन्ना भगत ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का कार्य किया और बताया कि सच्चा धर्म वही है, जो मनुष्य को जोड़ने का कार्य करे। उन्होंने जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि संत धन्ना भगत ने कोई ग्रंथ नहीं लिखा, लेकिन उनके उपदेश गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं, जो उनके जीवन और विचारों की महानता को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें