फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे चुनाव मैदान में आने से बीरेंद्र सिंह घबराए : दुष्यंत

Fri, 30 Aug 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
डूमरखा कलां में ग्रामीणों से बातचीत करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद
विज्ञापन
उचाना । बीरेंद्र सिंह के जजपा, एएसपी गठबंधन को लेकर दिए बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि साढ़े चार साल बीरेंद्र सिंह एवं उनका परिवार एक ही बात कहता आ रहा है कि दुष्यंत उचाना से चुनाव नहीं लड़ेगा। अब वे उचाना से चुनाव लड़ रहे हैं, तो इनको इतनी घबराहट क्यों हो रही है। दुष्यंत चौटाला बुधवार देर रात को डूमरखा कलां गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उदयभान के जजपा की जमानत जब्त पार्टी बताने पर कहा कि वे अपनी खुद की सोचें। हिम्मत है तो होडल विधानसभा से चुनाव लड़ कर दिखाए। उदयभान को हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जजपा के पक्ष में प्रदेश में माहौल बनने शुरू हो गया है। पिछले विस चुनाव में भी 15 दिन में माहौल बना था और हम 10 सीटें जीते थे। अभी तो 30 दिन चुनाव में बाकी हैं। इतने दिनों में तो पता नहीं कितनी सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मन में घबराहट सिर्फ जननायक जनता पार्टी की है। भाजपा, कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं। इस बार का राज्यसभा चुनाव इस बात का उदाहरण है। इससे पहले 12 राज्यसभा चुनाव थे, जिनमें कांग्रेस एक ही जीत पाई जो दीपेंद्र हुड्डा ने लड़ा था, बाकी 11 वह इसलिए हारी की उनकी सेटिंग हमेशा से भाजपा के साथ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें