फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिनैन खाप ने अभिषेक को चांदी की हॉकी और बॉल देकर सम्मानित किया

Sun, 25 Aug 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सर्वजातीय बिनैन खाप के चबूतरे पर शनिवार को ओलंपिक खिलाड़ी अभिषेक नैन को सम्मानित किया। खाप प्रधान रघुबीर नैन और पदाधिकारियों ने उसे चांदी की हॉकी तथा बॉल भेंट की।
विज्ञापन

खिलाड़ी अभिषेक को दनौदा गांव के चबूतरे पर मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ ढोल-नगाड़े के साथ लाया गया। सर्वजातीय बिनैन खाप के प्रधान रघुवीर नैन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है और हमें अभिषेक को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि अभिषेक नैन ने खाप ही नहीं अपने देश का भी नाम दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अगली बार खेलों में गोल्ड मेडल के साथ ही भारत देश की धरती पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले कहते थे खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, लेकिन यह कहावत आज के युग में विपरीत हो गई है। एक अच्छा खिलाड़ी अपने देश का नाम रोशन करता है। अभिषेक ने कहा कि बिनैन खाप के सम्मान से गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि भविष्य में गोल्ड मेडल के साथ ही भारत लौटेंगे। द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें