फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ईश्वर नैन की मौत के मामले में बिनैण खाप प्रधान ने वीडियो जारी कर रखा पक्ष

विज्ञापन
फोटो 10 नरवाना। खाप प्रधान रघुबीर नैन।
विज्ञापन
नरवाना। कांग्रेस किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष एवं कृषक समाज के अध्यक्ष रहे चौधरी ईश्वर नैन की मौत के मामले में बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने परिवार से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया और न ही किसी साजिश की आशंकाओं व्यक्त की।
विज्ञापन

रघुबीर नैन ने बताया कि ईश्वर नैन की मौत के बाद उन्होंने उनके भाई, बेटे दीपक नैन और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने परिवार से मामले को लेकर उनकी आशंकाओं के बारे में पूछा था। यदि परिवार को किसी पर संदेह होता तो खाप की ओर से जांच करवाने का प्रस्ताव भी दिया था।
खाप प्रधान के अनुसार, परिवार ने उन्हें बताया कि वे अपने स्तर पर पूरी तसल्ली कर चुके हैं और उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार नहीं चाहता कि ईश्वर नैन की मौत के मामले में अनावश्यक विवाद खड़ा न किया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चौधरी ईश्वर नैन की 16 अक्तूबर को गुरुग्राम की पिरामिड सोसायटी में मौत हो गई थी। वह जींद जिले के दनौदा कलां गांव के निवासी थे। शुरुआत में उनकी मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया गया था। बाद में उनके बेटे दीपक नैन के पुलिस को दिए बयान के अनुसार, बालकनी से नीचे गिरने के कारण उनकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें