फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की चपेट में आने से अध्यापिका की मौत

Mon, 23 Sep 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी30 : मृतक पूजा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जींद। नरवाना-सिंगवाल रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 28 वर्षीय अध्यापिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिंगवाल गांव निवासी मनोज ने बताया कि उनकी भतीजी पूजा सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। वह टीजीटी साइंस की पोस्ट पर तैनात थी। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी परिवार के साथ नरवाना में ढाकल रोड पर रहती थी। वह अपने मकान से रविवार को सिंगवाल आने के लिए स्कूटी पर निकली थी। जब वह नेशनल हाईवे 52 पर कैंदु पीर के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उसके सिर में लगी चोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सदर थाना नरवाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

22जेएनडी30 : मृतक पूजा का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें