Bike-riding youth shot at shopkeeper in Safidon
शहर की घोड़ा पुली के नजदीक वीरवार रात में आठ बजे बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली लगने से सहानपुर निवासी 45 वर्षीय दुकानदार रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। आसपास के दुकानदारों ने गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। पुलिस के अनुसार रोहतास के बाजू में गोली लगी है। मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी देवीलाल घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। अभी तक यह नहीं पता चला है कि बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को गोली क्यों मारी है।
दुकानदार को गोली मारने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जुटे अन्य दुकानदार।- फोटो : Jind