फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गाड़ी चालक से बाइक सवार युवकों ने लूटे 1.70 लाख रुपये

Fri, 19 Jul 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाइक सवार युवकों ने हथियार के बल पर इको वैन चालक से 1.70 लाख रुपये लूट लिए। जाजनवाला गांव के नजदीक हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुई वारदात के मामले में सदर थाना नरवाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हिसार के कुंभाखेड़ा गांव निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी में हर रोज परचून का सामान लादकर गांवों में बेचता है। वह कई गांवों में सामान बेच कर दनौदा से उकलाना जा रहा था। जाजनवाला गांव से निकलते ही गाड़़ी के गर्म होने पर उसे साइड में रोक दिया। कुछ समय के बाद बाइक सवार उसके पास आए और पत्थर मारकर उसकी गाड़ी के शीशे तोड़कर उस पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी में रखे 1 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए। जब वह गाड़ी को भगाने लगा तो आरोपियों ने उसकी तरफ पिस्तौल तान दी। इससे वह डर गया। इससे गाड़ी गड्ढे में उतर गई, जिससे उसे चोट भी आई। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि आशीष की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें