फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जल संरक्षण के लिए विभागों को दिए टारगेट

Fri, 19 Jul 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी17-लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जल संरक्षण को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन, पारंपरिक और अन्य जल निकायों, टैंकों का नवीनीकरण पुन: उपयोग, बोरवेल, पुनर्भरण, जल संभरण विकास, सघन वनीकरण आदि सुझाव दिए। डीसी ने कहा कि जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने होंगे, ताकि जल संरक्षण कर आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जा सके। इसके लिए सबसे अच्छा माध्यम वर्षा जल संचयन है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। पूरी दुनिया में बहुत बड़े स्तर पर जल संरक्षण को लेकर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में जल संचयन के विभिन्न कार्य करवाएं जाएं और भूमिगत जलस्तर सुधार को लेकर सोखते गड्ढों का निर्माण भी करवाया जाए। जल संचयन को लेकर सरकारी भवनों में और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएं। उन्होंने पंचायती राज, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, मत्स्य विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों को टारगेट आबंटित किए और निर्देश दिए वे अपने स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लक्ष्य को तय समय सीमा में पूरा करें और उसकी पीपीटी फाइल भेजना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, जींद एसडीएम राकेश सैनी, जिला वन अधिकारी पवन ग्रोवर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके नैन, मनरेगा के परियोजना अधिकारी राकेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

18जेएनडी17-लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें