अलेवा। अलेवा चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। अलेवा थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव खेड़ी तलौडा निवासी अलामेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे अजय के साथ गांव कटवाल से अमरूद लेने गया हुआ था। जब दोनों लौट रहे थे, तो अलेवा चौक पर तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने अलामेर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद