फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कपूर सिंह जींद विधानसभा क्षेत्र से होंगे माकपा उम्मीदवार

Mon, 09 Sep 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी12: बैठक को संबो​धित करते हुए सीटू राज्याध्यक्ष सुरेखा।
विज्ञापन
जींद। सीटू जिला कमेटी जींद की आम सभा की बैठक रविवार को जिला प्रधान सतबीर सिंह खरल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीटू जिला कमेटी के जिला सचिव कपूर सिंह को जींद विधानसभा क्षेत्र से माकपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीटू जिला कमेटी माकपा के साथ मिलकर श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

सीटू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि 24 सितंबर को पूंजीवादी विरोधी दिवस मनाए जाने का समर्थन किया गया। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव पवन कुमार, राजबाला, जगवंती, संदीप जाजवान, पिंकी, रानी, सुनीता, सुमन, मीना, रेणु, मुकेश, सुरेश करसोला, दीनदयाल, पवन, करतार, राजेश, जयपाल, बिट्टू मौजूद थे।

08जेएनडी12: बैठक को संबोधित करते हुए सीटू राज्याध्यक्ष सुरेखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें