बाइक सवार तीन बदमाशों ने जुलाना के नए बस स्टैंड के नजदीक पिस्तौल के बल पर कार छीन ली। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
लाखनमाजरा निवासी पवन ने बताया कि उसकी पत्नी जींद जिले में आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर है। मंगलवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे वह कार में सवार होकर पत्नी को लिया आने के लिए जींद आ रहा था। जब वह जुलाना के नए बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। उन्होेंने कहा कि किसी को फोन करना है अपना मोबाइल दे दो। तभी एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी छीनकर फरार गए। उसने इसकी शिकायत 100 नंबर पर दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस को सूचना मिली की नए बस स्टैंड के पास से बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार छीन ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला क्या है इसकी जांच चल रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस के पास लिखित शिकायत नहीं आई है।
अनिल, जुलाना चौकी प्रभारी।