जींद। लोको काॅलोनी में रेलवे विश्राम गृह के पास बाइक सवार व्यक्ति ने महिला से 1500 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जलालपुरा कलां निवासी मुन्नी बाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार दोपहर को पटियाला चौक पर दवाई लेकर पैदल घर जा रही थी। जब वह लोको कालोनी रेलवे विश्राम गृह के पास पहुंची तो एक युवक झपट्टा मार कर उसके हाथ से पॉलिथीन छीनकर फरार हो गया। पॉलिथीन में 1500 रुपये और मोबाइल फोन था। वारदात के बाद उसने शोर भी मचाया, लेकिन बाइक सवार फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने मुन्नी बाई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छीनाझपटी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद