फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Mon, 03 Nov 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी19-घटनास्थल पर टूटी पड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पर शनिवार रात को कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस दौरान बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहनना था। अशरफगढ़ गांव निवासी 24 वर्षीय संजय शहर के रोहतक रोड पर ट्रक बॉडी की दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था। वहीं शादी समारोह में वेटर के तौर पर कार्य करता था। शनिवार रात को वह बाइक पर सवार होकर पिंडारा से शहर की तरफ आ रहा था। जब वह राज महल के सामने पहुंचा तो जींद की तरफ से जा रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें संजय गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसको तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मालमे में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें