फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए सफीदों की टीम ने सिल्लाखेड़ी निवासी विष्णु को काबू कर उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए सफीदों के इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि एक युवक सिल्लाखेड़ी बस अड्डा पर वाहन के इंतजार में खड़ा है। उसके पास अवैध पिस्तौल है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बताए हुए हुलिये अनुसार एक युवक दिखाई दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह युवक भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर युवक को काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें