फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, लगा जाम

विज्ञापन
जींद-रोहतक मार्ग पर हादसे के कारण लगा जाम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद-रोहतक मार्ग पर सोनिया इंटरनेशनल स्कूल के पास ट्राले की टपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव मकड़ौली निवासी सूरजन (32) रविवार को सुबह 11 बजे बाइक पर जींद से अपने घर जा रहा था। जब वह जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना में सोनिया इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा तो एक ट्राले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर सूरजन को नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे के कारण जींद-रोहतक मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर जाम खुलवाया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें