फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
घायल को उचार के लिए एंबुलेस में लेकर जाते लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। साहनपुर गांव स्थित हैचरी के पास एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद तीन बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर गांव साहनपुर से सफीदों जा रहे थे। रास्ते में एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार युवक हरिशचंद्र व अविनाश सड़क पर जा गिरे तथा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। दोनों की गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। दोनों युवक शक्ति हैचरी साहनपुर में काम करते थे। मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय रास्ते में अविनाश की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें