फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कर्मी की मौत

Tue, 20 Aug 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बराह खुर्द गांव में स्थित गिलास की फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव गतौली निवासी जितेंद्र फैक्टरी में काम निपटाने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह पिंडारा पुल के पास पहुंचे तो ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनको सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गतौली निवासी बिमला ने बताया कि उनका बड़ा बेटा जितेंद्र श्रीराम ग्लास फैक्टरी बराह खुर्द में कार्य करता था। वह 18 अगस्त की रात में लगभग साढ़े नौ बजे काम निपटाने के बाद घर आ रहा था। जब वह पिंडारा गांव के नजदीक पुल से नीचे उतरा तो बस अड्डे की तरफ से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें