फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 31 Oct 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नई अनाज मंडी उचाना के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेढा माजरा निवासी 55 वर्षीय सुरेश रविवार को अपनी बेटी से मिलने के लिए बाइक पर सवार होकर जींद आया था। बेटी से मिलने के बाद वह बाइक पर वापस चल पड़ा। जब वह नई अनाज मंडी उचाना के पास पहुंचा तो अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल उचाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे सुखबीर की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें