फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आधा किलो चरस के साथ बाइक सवार काबू

Sun, 07 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सीआईए स्टाफ ने नरवाना की चमेला काॅलोनी के नजदीक ठंडी सड़क पर बिना नंबर प्लेट बाइक सवार को काबू कर उसके कब्जे से आधा किलोग्राम चरस बरामद किया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति समेत दो लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव धर्मगढ़ निवासी अनिल नशीला पदार्थ बेचता है। वह बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर नरवाना की चमेला कॉलोनी में आने वाला है। इसके बाद सीआईए स्टाफ ने ठंडी सड़क पर नाकाबंदी कर आने जाने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद बाइक पर युवक आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर लौटने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गांव धर्मगढ़ निवासी अनिल उर्फ सुनील के रूप में हुई । उसने पुसि को बताया कि वह सुनारों वाली गली निवासी एक व्यक्ति से चरस खरीद कर लाया है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

07जेएनडी01: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें