नेशनल गोल्डन ऐरो अवार्ड से सम्मनित होने वाले कब बुलबुल टीम के साथ स्कूल स्टाफ।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के प्राइमरी विंग के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर कब बुलबुल की गतिविधियों में भाग लिया था। इसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन करने के फलस्वरूप स्कूल के 10 चयनित कब को दिल्ली में 19 से 23 फरवरी तक चलने वाले समारोह में नेशनल चीफ कमिश्नर की ओर से नेशनल गोल्डन ऐरो अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने छात्रों की उपलब्धि पर कब मास्टर सुरेंद्र कुमार, प्रदीप जागलान व छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड छात्रों को मिलना स्कूल के लिए गर्व की बात है। कब मास्टर सुरेंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण में बच्चों को जीवन उपयोगी गतिविधियां जिनमें मोगली कहानी, कब डांस, तबकी खेल, कब ग्रीटिंग, कैंप क्राफ्ट सिखाई। कब मास्टर प्रदीप कुमार जागलाान ने बताया कि इस प्रकार कि गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, समय का सदुपयोग, बड़ों का सम्मान, कठिन परिश्रम, प्रकृति प्रेम, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां, स्वालंबन कि भावना विकसित होती है।