फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 455 ग्राम अफीम के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी14-पुलिस गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने धमतान-खरल रोड पर बाइक सवार युवक को 455 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तर किया है। आरोपी की पहचान धमतान साहिब निवासी सोनू के रूप में हुई है। गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गांव खरल गुरुकुल के पास मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि धमतान साहिब निवासी सोनू मादक पदार्थ बेचने का काम करता है और वह खरल से धमतान साहिब रोड से नशीला पदार्थ लेकर बाइक पर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने धमतान साहिब-खरल रोड पर पहुंची तो बाइक पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया।पुलिस को देखकर वह वापस जाने लगा, मगर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 455 ग्राम अफीम बरामद हुई। गढ़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें