फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में गए पार्षद प्रतिनिधि की बाइक चोरी

Fri, 17 May 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। नगर के सिटी पार्क में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में गए नगर पार्षद प्रतिनिधि की बाइक चोरी हो गई। शहर थाना सफीदों थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच के पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई रात को वह नगर के सिटी पार्क में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में गया था। उसने वहां पर अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। जब वह कार्यक्रम से वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। सिटी पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला तो उसमें एक युवक उसकी बाइक को चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने संजीव कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें