जींद। अलग-अलग स्थानों से बेटे समेत मां तथा युवती के लापता होने पर संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी, 14 माह के बेटे के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गई। वहीं सदर थाना नरवाना क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भांजी चार दिन पहले उनके पास रहने के लिए आई थी, जो बुधवार दोपहर से लापता है। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद