फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sun, 30 Jul 2023 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। नरवाना बस अड्डे के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गुरथली हाल आबाद प्रेम नगर नरवाना निवासी अमनदीप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा का लड़का दलबीर (36) प्राइवेट बैंक में कलेक्शन का काम करता था। शनिवार को दलबीर बैंक से ड्यूटी करने के बाद अपने घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे नरवाना पुराना बस अड्डा चौक के पास पहुंचा तो खनौरी पंजाब की तरफ से एक पिकअप आई और दलबीर की बाइक को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें दलबीर घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से वह दलबीर को नागरिक अस्पताल नरवाना लेकर पहुंचा तो चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें