संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जैजैवंती गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक भाग निकला। यह दुर्घटना सोमवार की शाम हुई। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बराड़खेड़ा गांव निवासी शमशेर (52) सोमवार को किसी कार्य से जुलाना गया था। देर शाम वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। जब वह जैजैवंती पुल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया। राहगीरों ने शमशेर को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भतीजे सत्यवान की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।