फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : कोलेखां

Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जजपा की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जजपा जिला कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश खटक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्यातिथि प्रदेश प्रभारी प्रीतम कोलेखां ने संगठन को मजबूत बनाने पर पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


प्रीतम कोलेखां ने संयुक्त कहा कि जब तक कार्यकर्ता आमजन के बीच पार्टी की नीतियों को लेकर नहीं जाएंगे और लोगों को कार्यों के बारे में जानकारी नहीं देंगे तबतक कोई भी संगठन मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने सभी जिला संयोजकों व प्रदेश के पदाधिकारियों को पार्टी का प्रचार और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाने के लिए ड्यूटी लगाई जाएगी। रमेश खटक ने कहा कि अगर अभी से पार्टी से नए लोगों को जोड़ा जाए तो दुष्यंत चौटाला को 2024 के चुनाव में मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी पूरी ताकत लगाएं। इस अवसर पर जिला संयोजक गंगासिंह रामराय, सूरजमल ग्रोवर, रणबीर ढाठरथ, राजू धानक, हरफूल, भीम सिंह जलाला, रामेश्वर दास, डॉ. रविंद कुमार, कपूर सिंह, प्यारेलाल लांबा, हनुमान सिंह खिंची, ईश्वर सिंह भुक्कल व सतबीर हैबतपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें