फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लकड़ी से लदी ट्रॉली से बाइक टकराई, दवा विक्रेता की मौत

Fri, 28 Jun 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी08: महाबीर।
विज्ञापन
जींद। नगूरां गांव के नजदीक सड़क पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराने से बाइक सवार केमिस्ट की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खांडा गांव निवासी 29 वर्षीय महाबीर अलेवा गांव में दवा की दुकान चलाते थे। वह बुधवार शाम को नगूरां गांव में किसी जानकार को दवा देने के लिए गए हुए थे। जब वह रात में गोहियां निवासी पहलवान के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तो गांव नगूरां से कुछ दूरी पर अलेवा की तरफ आने पर बिना इंडिकेटर के सड़क पर खड़ी लकड़ी से लदी ट्रॉली में टकरा गए।
हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने महाबीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि पहलवान की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27जेएनडी08: महाबीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें