27जेएनडी18: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद।
जींद। रोहतक रोड बाईपास पर बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको सौंप दिया है।
पुलिस को दिए बयान में दुर्गा कॉलोनी निवासी कृष्ण ने बताया कि उनके बेटे राकेश की दोस्ती धर्मबीर के बेटे नवीन के साथ थी। दोनों शुक्रवार की रात में बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने के लिए दो किलोमीटर दूर गोहाना रोड पर गए थे। जब वह यूनिवर्सिटी के रास्ते रोहतक रोड बाईपास की तरफ आ रहे थे तो चौक के नजदीक बना डिवाइडर उनको नहीं दिखाई दिया। उनकी बाइक उसमें टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे, जबकि नवीन अपना खुद का काम करते थे। नवीन का तीन साल का बेटा है। राकेश की भी शादी हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद दोनों शव को उनको सौंप दिया है।
27जेएनडी18: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद।