फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराकर बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास पर दादी सतीरानी संपर्क सड़क मार्ग के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी नाजर सिंह ने बताया कि उसका पिता बलविंद्र सिंह बाइक पर सफीदों से असंध जा रहा था। बीच रास्ते में एक कार चालक ने कार से उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसका पिता बुरी तरह से घायल हो गया। उनके नागरिक अस्पताल सफीदों में लगाया गया जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें