फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में टकराई बाइक, भाई की मौत, बहन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडेला गांव के नजदीक शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहन की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव संडील निवासी मनीष (23) अपनी बहन मनीषा (25) को छोड़ने के लिए रेवाड़ी जा रहा था। वह सुबह घर से साढ़े तीन बजे निकले था। मनीषा रेवाड़ी स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है, जबकि मनीष बीएससी करने के बाद कोचिंग ले रहा था। उसकी बहन को कंपनी जाना था, इसलिए मनीष उसे मोटरसाइकिल पर छोड़ने के लिए सुबह साढ़े तीन बजे घर से निकला था। जब वह गांव कंडेला के पास पहुंचा तो सामने से आ रही गाड़ी की लाइट आंखों पर पड़ी, जिससे उसे सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली नहीं दिखाई दी। मनीष बाइक लेकर सीधे ट्रॉली में टकरा गया। इसमें भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव कंडेला के लोगों ने जब उन्हें देखा तो दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीषा की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मनीष के पिता राजबीर ने बताया कि उसका बेटा बीएससी करने के बाद कोचिंग ले रहा था। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें