घर भेजे जाने वाले प्रवासी रोडवेज की बस में बैठते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
जिले से प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले से त्रिपुरा और बिहार के 300 से ज्यादा मजदूरों को भेजा जाएगा। प्रशासन ने राजकीय पीजी कॉलेज में इन मजदूरों को ठहराया है। अब यह से इन मजदूरों को यहां से बस में बैठकर रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा। बिहार जाने वाले मजदूरों को रोहतक और त्रिपुरा जाने वालों को गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन पर छोड़ा जाएगा।