जिले के बड़ौदा गांव में लकड़ी के ढेर में जलता मिला शव।
- फोटो : AMAR UJALA
उचाना हलके के गांव बड़ौदा के एक खेत में लकड़ी के पड़े ढेर में अज्ञात शव जलता हुआ मिला है। घटना रात शुक्रवार की है। पुलिस मौके पर पहुँच गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन इस शव को यहां पर लाया है। शव महिला का है या पुरुष का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बात शव को जलाया गया है।