फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारत विकास परिषद ने मनाया मिलन समारोह

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में प्रथम पारिवारिक मिलन एवं हरियाली तीज समारोह के दौरान भारत विकास परिषद स्वर्ण
विज्ञापन
सोनीपत। भारत विकास परिषद स्वर्णपथ शाखा ने दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में वर्ष 2026-27 का प्रथम पारिवारिक मिलन और हरियाली तीज समारोह आयोजित किए। इसमें परिषद के सदस्य परिवार सहित शामिल हुए और विभिन्न गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों और उनके परिवारों के बीच आपसी स्नेह व सौहार्द मजबूत करना था। हरियाली तीज पर महिलाओं के लिए विशेष मनोरंजक खेल और गतिविधियां हुईं। महिलाओं ने इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
खेलों का आयोजन दिनेश बत्रा और राखी तनेजा ने किए, जबकि मंच संचालन प्रवीण गोयनका ने संभाला। शाखा अध्यक्ष विकास कत्याल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ाते हैं। भविष्य में भी मिल-जुलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें