जींद। भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोमवार को शिव कालोनी किसान भवन में जिला प्रधान बारूराम रूपगढ़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें 20 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया।
10 मार्च को जाट धर्मशाला में जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों के लिए बुलाई है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रैस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेडी ने बताया कि 10 मार्च की बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रत्नमान व युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद शामिल होंगे। जिले के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग कमेटी बनाकर ड्यूटी लगाई जाएगी। ढुल ने बताया कि किसान आंदोलन की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के सभी प्रदेशों से लाखों की संख्या में किसान मजदूर 20 मार्च को दिल्ली कुच करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा फसल खरीद की गारंटी व एमएसपी, स्वामी नाथन की रिपोर्ट व लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड व अन्य मांगों को लेकर भारत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर छज्जू राम कंडेला, रामफ ल गुलकनी, भलेराम, भीरा रूपगढ़, जयबीर राजपुरा भैण मौजूद रहे।