फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैनीवाल का खटकड़ गांव में स्वागत, लाइब्रेरी की घोषणा

Sun, 26 Jul 2026 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी23: खटकड़ गांव पहुंचे हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंद्र मीनू बैनीवाल। स्रोत: ग्राम
विज्ञापन
उचाना। हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंद्र मीनू बैनीवाल का खटकड़ गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने स्वागत किया। वह एएसआई बलजीत खटकड़ के निवास पर पहुंचे थे। बैनीवाल ने कहा कि हरियाणा खेलों में अग्रणी प्रदेश है। यहां की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। खेल शारीरिक, मानसिक विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। सरपंच सतबीर ने गांव में लाइब्रेरी की मांग की। बैनीवाल ने अपने निजी कोष से लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें