फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सवा साल बाद मिलेगा मिनी बाईपास का लाभ

Sun, 22 Sep 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी26 : मिनी बाईपास पर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन के नीचे शुरू हुआ अंडरपास निर्माण का कार्य। - फोटो : कैसरगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं डीएम व एसपी।
विज्ञापन
जींद। मिनी बाईपास पर कंकरीट की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका फिलहाल इतना लाभ नहीं होगा, लेकिन सवा साल बाद जब इस मिनी बाईपास के सीध में दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, तब इसका शहर के लोगों के साथ भिवानी रोड पर आने वाले गांवों के लोगों को भी लाभ होगा। इस अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मिनी बाईपास पर सड़क का निर्माण कार्य एक महीने में पूरा हो जाएगा। इस अंडरपास के निर्माण पर 20 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

शहर में जेडी-7 मिनी बाईपास पर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन की क्रॉसिंग के लिए अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) ने अंडरपास का निर्माण करवा रहा है। इस पर 20 करोड़ 27 लाख 12 हजार रुपये खर्च होंगे। जिस कंपनी को यह अंडरपास बनाने का कार्य दिया गया है, उसे 15 महीने में इसे पूरा करना है। इस अंडरपास के बनने से अजमेर बस्ती, शर्मा नगर, सुभाष नगर, भटनागर कॉलोनी व बुढ़ाबाबा बस्ती समेत दस से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों को लाभ होगा। इसके अलावा भिवानी रोड पर जो गांव रामगढ़, घिमाना, बीबीपुर, बहबलपुर, खांडा, ईगराह आदि हैं, के लोगों को भी छोटा रास्ता मिल जाएगा। इसका सीधी विस्तार सफीदों रोड से भिवानी रोड बाईपास तक मिनी बाईपास के रूप में हो जाएगा। इसी अंडरपास से भिवानी रोड बाईपास से शहर की तरफ आने वाले वाहन गुजरेंगे। इस अंडरपास से बड़े वाहन भी गुजर सकेंगे।
छोटा अंडरपास भी कुछ ही दूरी पर
जिस जगह यह बड़ा अंडरपास बनाया जा रहा है, उससे कुछ ही दूरी पर भिवानी रोड पर ही एक छोटा अंडरपास बनाया जा रहा है। इस अंडरपास के अंदर से केवल ऑटो, साइकिल या अन्य छोटे वाहन निकल सकते हैं। बड़े वाहनों के लिए अब यह बड़ा अंडरपास बनाया जा रहा है, इसलिए दोनों का अलग-अलग प्रयोग होने से वाहनों का दबाव भी ज्यादा नहीं रहेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर बड़े अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने से शहर के बीचोंबीच गुजरने वाले मिनी बाईपास का सही तरीके से लोगों को लाभ होगा। कंपनी को 15 महीने में कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। -शशांक कुमार, डीजीएम, एचएसआरडीसी।

21जेएनडी26 : मिनी बाईपास पर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन के नीचे शुरू हुआ अंडरपास निर्माण का कार्य।- फोटो : कैसरगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं डीएम व एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें